सीवान, मई 3 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सीवान-महाराजगंज मुख्यमार्ग पर चौमुखा गांव के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक के चालक की मौत हो गई। मृत चालक थाने के ही नैनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चा सिंह है। जबकि इस दुर्घटना में दूसरे बाइक का चालाक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम बच्चा सिंह पचरुखी से जरूरी कार्यों का निपटारा कर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच चौमुखा गांव के समीप सामने से आ रहा तेज गति अनियंत्रित बाइक चालक ने सामने से उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जख्मी शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.