सीवान, जनवरी 21 -- पचरुखी, एक संवाददाता। पचरुखी अंचल के अंतर्गत अबतक करीब चार हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को भी विशेष शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कार्य जारी था। हालांकि शिविरों में अब किसानों की भीड़ कम हो चुकी है। परिणामस्वरूप कई पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे कर्मी गांवों में जाकर डोर टू डोर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कार्य कर रहे हैं। लेकिन, किसानों के समक्ष सबसे बड़ी परेशानी उनके जमीन की जमाबंदी अपने नाम पर नही होना है। जिस कारण बड़े और सीमांत किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों का कहना है कि जमीन की जमाबंदी उनके पूर्वजों के नाम है। जिस कारण उनका नाम फार्मर रजिस्ट्री की लिस्ट में नही है। जिसके बाद से किसानों को अब सरकारी अन...