सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि।सोमवार को पचरुखी बाजार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा धावा दल के तहत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनुभव कुमार ने किया। अभियान के दौरान पचरुखी प्रखंड के विभिन्न होटलों, दुकानों, मोटर गैरेज सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में पचरुखी बाजार से दो बाल श्रमिकों को कार्यरत अवस्था में पाया गया, जिन्हें मौके पर ही विमुक्त कराया गया। विमुक्त किए गए दोनों बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। श्रम विभाग ने संबंधित नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम समेत अन्य श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.