गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह/पचम्बा, हिटी। शहर में सोमवार को दो घटनाएं घटित हुई है। नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट सूर्य मंदिर के निकट पुल के नीचे जहां एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। वहीं पचंबा थाना क्षेत्र में जगमनडीह गांव में हृदयविदारक घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत छत से गिरकर हो गई। पचंबा थाना क्षेत्र के जगमनडीह में सोमवार को हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्नाटे में पसर गया। बताया जाता है की डेढ़ वर्षीय मासूम मोहम्मद अयान खेलते-खेलते घर की छत से नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, जगमनडीह निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.