चंदौली, फरवरी 20 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़िया गांव के पथरौलिया के पास दमड़िया पहाड़ी पर शुक्रवार की दोपहर 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद कर एक सप्ताह पहले घर से निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड का रहने वाला राजेश कुमार 13 फरवरी को घर से लापता था। परिजनों ने 14 फरवरी को अलीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व युवक की शादी हुई थी। पत्नी से झगड़ा करने के बाद गुस्से में वह घर से निकल गया था। मौत से पूर्व पहाड़ी से उसने पत...