गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव में अंतरजातीय विवाह करने के खिलाफ लड़की के परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका के साथ मारपीट की। घटना में तिवारी मरहटिया गांव निवासी शर्मा भुइयां का पुत्र रोहित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोहित पचपड़वा निवासी विनय साव की पुत्री अनीता कुमारी से पिछले 5 वर्षों से प्रेम करता था। इसकी भनक लड़की के परिजनों को मिली। उसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़का से मिलने पर रोक लगा दिया। उसके बाद भी अनीता रोहित से मिलजुल रही थी। इसी का विरोध करने पर लड़की रोहित के घर चली गई। उसके बाद गांव में पंचायती बुलाई गई। पंचायती में पंचों की उपस्थिति में लड़की ने रोहित के साथ रहने की बात कही। उसके बाद अनीता और रोहित मरहटिया गांव जा रहे थे। उसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.