लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- दक्षिण निघासन वन रेंज के पचपेड़ी गांव के एक घर के पास तेंदुआ दिखने से लोग डर गए। हालांकि रेंजर ने वहां तेंदुआ होने से इंकार किया है। उन्होंने वहां लगाए गए कैमरे में सियार दिखने की बात कही है। इसी गांव में दस साल के एक बच्चे की अधखाई लाश करीब पंद्रह दिन पहले मिली थी। पचपेड़ी निवासी इकलाख हुसैन ने बताया कि रविवार रात वह अपने छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दस बजे उसने कुछ खटपट होने पर अपने बेटे को आवाज दी। बेटे के टार्च लगाने पर उसे छप्पर के बाहर एक तेंदुआ दिखाई दिया। उसके शोर करने पर आसपास के लोग भी शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ पास के खेत की तरफ भाग गया। इसकी सूचना देने पर वनकर्मियों ने मौका मुआइना किया। साथ ही दो अलग-अलग जगहों पर कैमरे लगाए। लोगों का कहना है कि करीब पंद्रह दिन पहले गांव के ही मदारू के दस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.