बलरामपुर, दिसम्बर 25 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। भाभंर रेंज के अंतर्गत नेपाल सीमावर्ती गांव बिशनपुर कोडर में सुबह 9:00 शौच करने गई युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान कमला (25) के रूप में हुई है, जो अपने घर से 300 मीटर दूरी पर जंगल में शौच के लिए गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ ने महिला का गला काट दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया था। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई प्रेमचंद ने बताया कि उसके घर से जंगल मात्र 300 मीटर दूर है और उसकी बहन शौच के लिए गई थी, तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया। मृतका की माता रामरती और परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है। ग्राम प्रधान राजकुमार यादव और अन्य ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.