हरदोई, दिसम्बर 23 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के कुरारी गांव में शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन का पता दूसरे दिन भी नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुरारी गांव निवासी देशराज ने पुलिस को बताया कि भाभर गांव निवासी जयराम और केशौपुर निवासी रिषीराम ने उसकी शादी कराने के नाम पर उससे 1.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पूजा नाम की युवती से मिलवाया, जिसने खुद को आजमगढ़ जिले के जिगर संधी गांव का निवासी बताया। बिचौलियों ने युवती से उसका विवाह कराकर देशराज के घर छोड़ दिया। देशराज के अनुसार पूजा दो दिन तक घर में रही। 24 नवंबर की शाम जब वह काम से लौटकर घर पहुंचा तो जयराम और रिषीराम घर में मौजूद थे और पूजा से बातचीत कर रहे थे। उसके पहुंचते ही दोनों वहां से चले गए। 25 नवंबर की सुबह पूजा घर से गायब मिली। साथ ही घर में रखे करीब 1 ला...