हरदोई, फरवरी 18 -- पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव के पास बने एक मकान में बुधवार सुबह बुजुर्ग का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनंगपुर निवासी शिवकुमार (65) पुत्र बाबूराम शर्मा लंबे समय से नशे के आदी बताए जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात उन्होंने मुर्तजानगर गांव के पास स्थित अपने मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब परिजन वहां पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब सेवन के कारण अक्सर घरेलू विवाद में उलझे रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से घर में कलह का माहौल था। प्राथमिक तौर पर ...