भभुआ, जुलाई 28 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में पचइयां और नागपंचमी पूजा की तैयारी लोगों द्वारा पूरी कर ली गई है। मंगलवार को घर में महिलाओं द्वारा धान के लावा और दूध को नाग देवता कों अर्पित कर उनकी पूजा की जाएगी। घरों में पकवान बनाया जाता है। दूसरी ओर पचइयां पर्व पर बच्चों-युवाओं द्वारा कबड्डी, चिक्का, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेल खेले जाते हैं। युवतियां व बच्चे पेड़ की डाली में झूला लगा झुलेंगे। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रकाश की सुविधा नहीं भगवानपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रकाश के लिए सोलर लाइट या वेपर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण शाम ढलते ही परिसर में अंधेरा पसर जाता है, जिससे अंचल को गार्ड बरसात के इस मौसम में विषैले जीव-जंतुओं द्वारा काट लिए जाने का डर सताते रहता है। इससे विभिन्न कार्यालयों के दस्तावेज, कंप्यूटर, गोदाम क...