गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मोहल्ला के महेंद्र रवानी के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। दरअसल महेंद्र रवानी अपने पूरे परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। घर में ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह जब महेंद्र अपने परिवार के लोगों के साथ लौटे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अज्ञात चारों ने 25 हजार रूपये नकद एवं जेवरात की चोरी की है। इस संबंध में पचंबा पुलिस को सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...