दरभंगा, फरवरी 4 -- बहेड़ी, संवाद सूत्र। प्रखंड की पघारी पंचायत के पघारी गांव में एक साथ दो लोगों के दुर्घटना में मरने की मनहूस खबर से गांव में सन्नाटा छा गया। बता दें कि इसी गांव की वार्ड संख्या 10 के रामप्रवेश मंडल के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार मंडल व वार्ड संख्यां 11के स्वर्गीय मुक्ति साहु के 45 वर्षीय पुत्र विविध साहु एक ही स्कूटर पर सवार होकर पंजाब के पठान कोट से जालंधर स्थित अपने भाड़े की मकान पर आ रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर जिला के मुकेरिया थाना क्षेत्र के बंगला चुंग गांव के पास सोमवार की रात 12 बजे उक्त स्कूटर पर दोनों सवार को पीछे से कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों मृतकों की पहचान आधारकार्ड व पहचान पत्र के आधार पर की गई। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना जालंधर में रहने वाले इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.