फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- फिरोजाबाद। कांच नगरी के थरमस कारखानों सोमवार को शुरू हुई कामगारों की हड़ताल पगार में वृद्धि कर दिए जाने के साथ समाप्त हो गई। हड़ताल के दूसरे दिन प्रभावित थरमस कारखानों में काम लग गया। इसी के साथ औद्योगिक गतिरोध दूर हो गया। बताते चलें के सोमवार को शहर के तीन और मक्खनपुर के दो थरमस कांच कारखानों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कारीगर और श्रमिकों ने हड़ताल कर दी थी। नगर में औद्योगिक आस्थान स्थित जगदंबा ग्लास, डोलपुरा रोड स्थित एस गोपाल इंडस्ट्रीज और ओम ग्लास राजा का ताल के कामगारों ने पगार बढ़ने की मांग को लेकर अपने औजार छोड़ दिए थे। इसी क्रम में मक्खनपुर के दो कारखानों में जिससे इन कारखानों में उत्पादन ठप हो गया था। हड़ताल करने के बाद इन श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। देर शाम तक यह गतिरोध चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.