बागेश्वर, मई 27 -- नगर पालिका परिषद द्वारा पगना गांव क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस निर्णय को गांव की सेहत, पर्यावरण और भविष्य के लिए खतरनाक बताते हुए प्रस्ताव को तत्काल रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पगना एक स्वच्छ और हरित क्षेत्र है, जहां अब तक प्राकृतिक संतुलन बना हुआ है। यहां कूड़ा डंपिंग ज़ोन बनाने से न केवल गंदगी और दुर्गंध फैलेगी, बल्कि जमीन, जल और हवा भी प्रदूषित होगी। इससे गांव की बुनियादी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है और बच्चों-बुजुर्गों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस फैसले में न तो उनकी राय ली गई और न ही जनसुनवाई जैसी कोई प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.