भागलपुर, नवम्बर 25 -- नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एएफ सुनैना देवी के नेतृत्व में आगामी 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर आशा और एएनएम कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक आशा और एएनएम को कम से कम दो पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया गया है। आशा कर्मियों के बीच नई पहल किट का वितरण किया गया, जिन्हें वे नवविवाहित दंपतियों तक पहुंचाएंगी। नसबंदी पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए आशा कार्यकर्त्ताओं ने लोगो में जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए चौपाल मीटिंग किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...