रायबरेली, जनवरी 6 -- रायबरेली। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने टीम के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। गुरुबख्शगंज थाने के यदुनाथ सिंह का पुरवा और पथरीगढ़ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया। इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...