गोड्डा, फरवरी 22 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के आजम पकड़िया गांव में भव्य शिव पार्वती मंदिर बन रहा है। 27 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। दूर दराज से लोग मंदिर को देखने पहुच रहे है। शिव सेवा संस्थान द्वारा निर्मित हो रहे नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी किसी न किसी तैयारी में जुटे हुए हैं। कोई मूर्ति लाने की व्यवस्था में व्यस्त है तो कोई पूजन सामग्री एकत्र करने में लगा है। गांव का एक ही उद्देश्य है प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और सफल बनाना है। बैद्यनाथ झा एवं रजनीकांत के कुशल नेतृत्व में बन रहे इस भव्य मंदिर की प्राण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.