सहरसा, दिसम्बर 5 -- सहरसा, रंजीत। प्रवासी, अप्रवासी पक्षियों और गांगेय डॉल्फिन के संरक्षण के लिए कोसी नदी में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। वनरक्षी, वनपाल के अलावा रेंज ऑफिसरभी पेट्रोलिंग में जुट गए हैं। सहरसा जिले के नवहट्टा से महिषी होते सलखुआ के खोचरदेवा तक 35 किमी की दूरी में वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा चौकसी बरती जा रही है। निगरानी के अलावा नदी किनारे के ग्रामीणों को प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों, कछुए और गांगेय डॉल्फिन की महत्ता बताते हुए संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पेट्रोलिंग बढ़ाने की यह व्यवस्था नवहट्टा से सलखुआ के खोचरदेवा तक लगभग 35 किमी की दूरी में कोसी नदी में पांच सदस्यीय विशेषज्ञों के सर्वेक्षण में 76 प्रजाति के 3300 प्रवासी- अप्रवासी पक्षी, 150 कछुए और 36 गांगेय डॉल्फिन देखे जाने के कारण की गई है। वन प्रमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.