मैनपुरी, मार्च 27 -- समान पक्षी विहार के विकास के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने पहल की है। इस पक्षी विहार को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने लगभग 4 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस बजट से पक्षी विहार की झील की सफाई होगी। पर्याप्त पानी का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा पक्षी विहार में गेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया जाएगा। विदेशी सैलानियों के लिए जितने भी वेटलैंड हैं उन्हें विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। विदेशी पक्षियों का शिकार न हो इसके लिए भी पक्षी विहार में गश्त की व्यवस्था और प्रभावी होगी। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी अभियान के तहत पक्षी विहार की दुर्दशा को पर्यटन मंत्री के सामने रखा गया तो पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पक्षी विहार की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस पक्षी विहार को उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.