उन्नाव, जून 22 -- नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्थित चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार को 2.80 करोड़ से विकसित किया जाएगा। जिसकी पहली किश्त एक करोड़ 60 लाख रुपये कार्यदाई संस्था को भेज दी गई है। राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। पक्षी विहार का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पर्यटन अधिकारी सन्तोष सिंह ने बताया स्वीकृत बजट में रेनोवेशन कार्य, फूड कियोस्क, एसीपीएन्ट लैंड, एआर वीआर डोम व साइनेज सहित सात कार्य कराए जाएंगे। पक्षी विहार को और विकसित कर और खूबसूरत बनाने के लिए लैंडस्केपिंग में कृतिम पहाड़ घाटियां मैदान और पठार बनाये जाएंगे। जिसका पर्यटक वास्तविक दुनिया का अनुभव करेंगे। ऑडिटोरियम निर्माण कर पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेनोवेशन कार्य में कैफेटेरिया की मरम्मत कराई जाएगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.