आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर रेंज में स्थित सलोना ताल पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर केके तिवारी ने शुक्रवार को पक्षियों के महत्व, पक्षी विविधता को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के संरक्षण के लिए एक अवसर प्रदान करता है। पक्षियों की रक्षा करना पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता एवं प्रकृति के संतुलन की रक्षा करना है। उन्होंने पक्षियों को संरक्षण के लिए मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया। इस मौके पर वन रेंजर आशीष तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी एके तिवारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...