बेगुसराय, जून 4 -- बखरी, निज संवाददाता। गर्मी में पशु-पक्षियों की भूख-प्यास मिटाने और उनके संरक्षण की दिशा में अभिनव पर्यावरणीय पहल के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघड़ा में शिक्षिका अमृता कुमारी, सृष्टि व संजय कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच मिट्टी के सकोरे का वितरण किया गया। इन सकोरों में बच्चे पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध करा रहे हैं। विज्ञान शिक्षिका अमृता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गर्मी में जल संकट के कारण हजारों पक्षियों की मौत हो जाती है। पर्यावरण संतुलन के लिए सभी जीव-जंतुओं का रहना आवश्यक है। उन्होंने लकड़ी, कार्टून, प्लाई आदि से बर्ड हाउस बनाने के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। शिक्षक संजय कुमार व सृष्टि ने कहा कि भीषण गर्मी में जहां मनुष्यों के पास कई साधन होते हैं, वहीं बेजुबान पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.