इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सढ़ में लिटल विंग्स फाउंडेशन व गौरैया संरक्षण अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा एमएलसी मुकुल यादव रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सभी अतिथियों को सुनीता यादव ने गौरैया का घोंसला भेंट किया। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि गौरैया सहित पक्षियों का संरक्षण प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों व आसपास दाना, पानी और सुरक्षित घोंसलों की व्यवस्था कर पक्षी संरक्षण में सहभागी बनें। लिटल विंग्स फाउंडेशन की सचिव डॉ.सुनीता यादव ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.