कानपुर, फरवरी 24 -- बाबूपुरवा में खिड़की लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने एनएलसी चौकी प्रभारी के खिलाफ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की है। चौकी प्रभारी पर पक्षपात करने के साथ दोषियों का साथ देने का आरोप था। मौके का निरीक्षण व जांचकर डीसीपी दक्षिण ने चौकी प्रभारी संदर्भ शेखर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बाबूपुरवा श्रम कालोनी में ऊपरी मंजिल पर रहने वाली तारादेवी शर्मा मकान का निर्माण करा रही थीं, जिनका खिड़की लगाने को लेकर भूतल पर रहने वाली श्रेष्ठा श्रीवास्तव के परिवार से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा कराया था। जानकारी पर श्रम विभाग की टीम निरीक्षण कर काम रुकवा दिया। इसके बावजूद जब खिड़की लग गई तो श्रेष्ठा श्रीवास्तव ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर चौकी प्रभारी पर पक्षपात व सामने वाले पक्...