लोहरदगा, जनवरी 20 -- पेशरार, प्रतिनिधि। लोहरदगा के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के जंगल -पहाडों में ठंड की वजह से काफी लोग पक्षाघात (लकवा) के शिकार हो रहे हैं। पेशरार पंचायत सचिवालय के निकट निवासी स्व किस्टो उरांव के पुत्र मन्ना उरांव को मंगलवार की सुबह पक्षाघात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनका सिर अचानक काफी मुड़ गया था। इससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह दुग्गू ग्राम निवासी श्याम किशोर सिंह भी लगवा के शिकार हुए, उनका मुंह लकवा लगने से टेढ़ा हो गया था, आवाज बंद हो गई थी। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक अन्य घटना में चंदलगी निवासी गेडूवा उरांव भी पक्षघात के शिकार हो गए। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार पक्षाघात की घटना होने से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.