चित्रकूट, मार्च 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। आगामी आठ मार्च को होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के लिए प्रयास चल रहा है। जिसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में जनपद में कार्यरत समस्त नोडल एवं विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिए जोर दिया। कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित मामलों जिनका लोक अदालत के जरिए निस्तारण किया जा सके, उनको चिन्हित कर पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराने का प्रयास करें। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सचिन दीक्षित ने कहा कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, श्रम, बैंक वसूली, विद्युत अधिनियम और जल, सर्विस मैटर्स,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.