गाज़ियाबाद, जून 25 -- मोदीनगर, संवाददाता। नाले की पक्के निर्माण कराने की मांग को लेकर भाकियू किसान सभा ने बुधवार को कस्बा निवाड़ी में प्रदर्शन कर हंगामा किया। आरोप है कि तालाब ओवरफ्लो होने से पानी खेत में चला गया और फसल नष्ठ होने की कगार पर है। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में कस्बा निवाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर हंगामा किया। उनका कहना है कि तालाब के पास से जा रहा नाला कच्चा है, जो आए दिन टूट जाता है और उसका पानी घरों में भर जाता है। इससे संक्रमण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नाले का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो नगर पंचायत कार्यालय पर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने जल्द नाले के निर्माण का आश्वासन दिया है। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.