खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार बेहतर प्रयास किया जा रहा है। विकास योजनाएं क्रियान्वित हो रही है और यह अनवरत जारी रहेगी। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 11 कमलपुर में आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में बुधवार को कही। कहा कि यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। कमलपुर के इस हिस्से में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। घरों के सामने पानी भर जाने से गंदगी, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण की आशंका बनी रहती थी। साथ ही कच्ची एवं जर्जर सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण थीं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना क...