चंदौली, जनवरी 2 -- धीना। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत खड़ान के ग्रामीणों को आवागमन के लिए बनी पक्की सड़क वर्षों से खराब है। जिस कारण ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा होती है।इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने अवगत कराया लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। यह सड़क बाबा प्रसन्नदास मंदिर से शुरू होकर बिंद बस्ती से होते हुए गांव तक जाती है। इस सड़क से दिन भर पूरे गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से ग्रामीण सहित गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में असुविधा होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...