हरदोई, मार्च 24 -- शाहाबाद। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़वा चतुरपुर से हाथीपुर की ओर जाने वाला मार्ग बनाए जाने की सख्त आवश्यकता है। इस मार्ग पर कई ग्रामों के के किसान जूझते नजर आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के सराय पैगू निवासी गुरदीप सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया, इस सड़क से कई इलाकाई ग्राम वासियों का आना जाना होता है। मार्ग से टेढ़वा चतुरपुर, हांथीपुर, पैगू सराय, फतेहपुर गाज़ी के किसान ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोग आते जाते हैं। कृषक का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इस समस्या से अवगत कराया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पक्की सड़क बन जाने से ग्राम वासियों को गन्ना व अन्य फसलों से लदी ट्राली आदि ले जाने में राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.