दुमका, जनवरी 3 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत तेलियाचक पंचायत के हटिया परिसर से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तक पक्की सड़क तो बनी है, पर सड़क किनारे नाली नहीं बनाए जाने के वजह से बीच सड़क पर ही पानी के बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीच सड़क पर पानी के बहाव से मोहल्ले वासी परेशान हैं। हर घर नल जल योजना के तहत सड़क किनारे लगे नल द्वारा आने वाली पानी व घरों से निकलने वाला वेस्ट गंदा पानी का जमाव सड़क पर हो जाता है। वहीं बारिश का पानी निकासी के लिए भी नाली नहीं होने के कारण मोहल्ले वाले को काफी परेशानियां होती है। मोहल्ले वालों के घरों के सामने जल जमाव की स्थिति होने की वजह से उन्हें आने-जाने में असुविधा हो रही है। सड़क किनारे नाली नहीं बनाए जाने के वजह से समस्या यहां तक है कि छोटे-छोटे बच्चे घरों के सामने खेल भी नहीं पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.