भागलपुर, दिसम्बर 12 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय काली मंदिर चौराहा के सामने स्थित एनएच-80 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह छर्री लदा एक हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ट्रक के पलटते ही उसमें लदी छर्री सड़क पर बिखर गई और पास स्थित एक दुकान के शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय आधा दर्जन से अधिक छात्राएं कोचिंग के लिए उसी मार्ग से गुजर रही थीं, जो किसी बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गईं। सूचना मिलने पर घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...