भभुआ, फरवरी 13 -- किसानों को खेतों तक खाद, बीज, ट्रैक्टर पहुंचाने में झेलनी पड़ती है परेशानी दो किमी. कच्ची सड़क का प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से बनाने की मांग (बोले भभुआ) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की टोड़ी पंचायत के तुतुआइन चेकडैम को जोड़ने वाला नदुला-करमचट नहर कच्चा पथ का अबतक पक्कीकरण नहीं किया जा सका, जिससे आमजनों के साथ किसानों को इस डैम और नहर पथ से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों यह सड़क कीचड़ से सन जाती है। तब किसानों को अपनी उपज घर या बाजार ले जाने तथा खेतीबारी करने के लिए सामग्री लाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया जाता है कि इस पथ का पक्का निर्माण नहीं कराए जाने से खासकर बरसात के मौसम में किसानों को खेतों की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर को लाने व ले जाने और खाद-बीज एवं सामग्री खेतों तक पहुंचाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.