लातेहार, मार्च 8 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में पीएम आवास का लाभ देने के लिए सर्वे चल रहा है। वैसे लोगो को पीएम आवास नही देना है,जिनके पास पक्का घर और तीन पहिया या चार पहिया वाहन है। पीएम आवास के ब्लॉक कोआर्डिनेर दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशीन वाले तीन पहिया या चार पहिया कृषि उपकरण ,ढाई एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि,11.5 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि वाले किसान को भी पीएम आवास का लाभ नही देना है । वहीं परिवार के किसी सदस्य के सरकारी नौकरी,गैर कृषि उद्यम,इनकम टैक्स व बिजनेश टैक्स देने वाले लोग भी इस योजना का लाभ नही ले सकेंगे। सर्वे में आवास विहीन और कच्चे घरों में रहने वाले पात्र परिवारों का ही सिर्फ नाम जोड़ा जाना है। 31 मार्च तक सर्वे का कार्य किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.