वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। सामने घाट स्थित जज गेस्ट हाउस के बगल में बने पक्का घाट पर इलाके के नाव संचालक ने झोपड़ी बना दिया है। इससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। जबकि घाट पर नाव संचालन के लिए चार-पांच दिन पहले नविकों में मारपीट हुई थी। घाट किनारे बने झोपड़ी में पूरे दिन शरारती तत्वों का जमावड़ा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...