सीवान, मार्च 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने को लेकर लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इस क्रम में जिले में दो और आरओबी निर्माण पर सहमति बनी है। सीवान -जीरादेई के बीच 96 नंबर रेलवे ढ़ाला व 93 ए पकवलिया रेलवे ढ़ाला पर आरओबी निर्माण किया जाएगा। बीते 13 मार्च को पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव महिर कुमार सिंह व रेल मंत्रालय भारत सरकार सदस्य आधारभूत संरचना नवीन गुलाटी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इन बातों पर सहमति प्रदान की गयी है। बताया गया है कि इन नए आरओबी निर्माण से न केवल अत्याधुनिक भीड़- भाड़ वाले समपार से आम लोगों को मुक्ति मिलेगी बल्कि अधिक सुरक्षित और निर्बाध आवागमन में हर संभव सहयोग मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के राजकीय उच्च पथों, वृहद जिला पथों पर स्थित एक लाख से अधिक ट्रेन वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.