गंगापार, फरवरी 2 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार से वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरूवात हो गई। मेजा के चन्द्रकली बालिका इंटर कालेज पकरी सेवार के प्रांगण में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में तहसील के क्षेत्र की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने कला कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर एक-एक अंक के लिए खेल के अन्त तक प्रयास करते रहे। उद्घाटन मैच पकरी सेवार व मिश्रपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें पकरी सेवार की टीम ने 15-8 व 15-9 अंकों से मिश्रपुर की टीम को मात देते हुए उद्घाटन मैच अपने नाम दर्ज कर लिया। इस अवसर पर मौजूद रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ल ने फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि वॉलीबाल सभी खेलों में सबसे अलग है। उत्साह के साथ खेल होना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद वर्मा ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.