गुमला, नवम्बर 15 -- कामडारा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर बसिया परगना के पकरा में शनिवार कॉम्पाट मुंडा पड़हा राजाओं, मुंडा-महतो, पहाड़ पुजार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। कार्यक्रम में सिंगबोंगा गोवारी ,पकरा हातु पहाड़, झागरू बागे, दिसुम पहाड़ जेम्स धनवार सहित अन्य पहाड़ उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत महाराजा सनिका लुगुन द्वारा मुंडाओं का नीला झंडा फहरा कर की गई। इसके बाद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 22 पड़हा महासचिव लुथर तोपनो ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जीवनी,संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वक्ता प्रमुख सुनील सुरीन और निकोलस मुंडा ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही सीएनटीञएसपीटी एक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.