श्रावस्ती, मई 25 -- इकौना, संवाददाता। ग्राम अकबरपुर पिपरी के पास तीन दिन पहले तेंदुआ को देखा गया था। जिसके बाद से लोगों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लगातार काम्बिंग की जा रही है। लेकिन अभी भी तेंदुवा पकड़ से दूर है। इकौना थाना क्षेत्र ग्राम अकबरपुर पिपरी गांव के बाहर बीते शुक्रवार को खेत में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा तो वह दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की। जिसके बाद वन विभाग की ओर से काम्बिंग शुरू की गई। शनिवार को वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया। साथ ही गोले दागे गए। टीम की काम्बिंग रविवार को भी जारी रही। टीम पूरा दिन निगरानी करती रही। लेकिन तीसरे दिन भी तेंदुआ पकड़ से दूर रहा। रेंजर हरिश्चंद्र त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर विकास वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.