एटा, अगस्त 19 -- गांव विजेयदपुर में पशु चोर ने पशुचालक पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से वह घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है। कई बार कहने के बाद भी कोई तहरीर नहीं दे रहा। थाना अलीगंज के गांव विजेयदपुर निवासी भूरे ने बताया कि सोमवार रात को वह छत पर सो रहे थे। गांव के किनारे उनका घर बना हुआ है और घेर में भैंस बंधती है। बताया कि रात में हलचल होने पर नीचे उतरकर आए। तीन लोगों को देखा, जिसमें एक युवक को पकड़ लिया। बताया कि पशु चोर है और भैंस खोल रहे थे। पीड़ित ने हल्ला मचा दिया। अन्य लोगों का आता देख पशु चोर सीने में चाकू मारकर भाग गया। सीने में चाकू लगने से पीड़ित घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौक पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.