गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान महानगरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए चयनित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसी सप्ताह से यह फर्म बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर देगी। पकड़े गए बंदरों को जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। महानगर के कई इलाकों में बंदरों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। घरों की छतों से सामान उठा ले जाते हैं और बच्चों को दौड़ाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। दिव्यनगर इलाके में स्कूल जाने वाले बच्चों को अक्सर बंदरों के डर से रास्ता बदलना पड़ता है। इसी तरह, करोड़ीमल का हाता और सुमेर सागर इलाके में भी 50 से अधिक बंदरों का झुंड सक्रिय है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.