फतेहपुर, जनवरी 10 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के चकनथनपुर गांव में शुक्रवार शाम पकड़े गए शातिर चोर को पुलिस ने शनिवार को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी का नाम भी बताया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से ई-रिक्शा से चुराई गई बैटरियां भी बरामद हुई हैं। उसे भी पुलिस ने जेल भेजा है। बता दें कि शुक्रवार शाम एक बाइक सवार चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि एक बाइक सवार महिला का बैग छीन कर भाग रहा था। महिला के साथ मौजूद उसके भाई गोविंद कुमार निवासी देवरी थाना हुसैनगंज ने शोर मचा कर पीछा किया था। जिसके बाद शातिर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया था। पहले गोविंद ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था। लेकिन शनिवार को उसने क...