गोपालगंज, फरवरी 12 -- फुलवरिया। एक संवाददाता उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई और उसके दाहिने हाथ की हथेली भी कट गई। घटना के बाद परिजन घायल युवक को में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक पकड़ी श्रीकांत गांव निवासी रामाश्रय राय का पुत्र छोटन राय है। वह बथुआ बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी श्याम गांव के समीप पहले से घात लगाए एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल युवक के लिखित आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.