मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मड़वन प्रखंड की पकड़ी पंचायत के वार्ड 12, 13 में लंबित जलापूर्ति योजना इस माह पूरी हो जाएगी। गुरुवार को संयुक्त भवन स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में बैठक के दौरान पीएचईडी के चीफ इंजीनियर प्रद्युम्न शर्मा ने इस संबंध में आदेश दिया। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को 'कहीं लगते ही नल बेकार तो कहीं बरसों से जल टपकने का इंतजार' शीर्षक से हिन्दुस्तान अखबार में मड़वन की पकड़ी पंचायत के अलावा जिले में नलजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से छापा गया था। इसपर संज्ञान लेते हुए विभाग के चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। मड़वन प्रखंड कार्यालय परिसर में नलजल कनेक्शन और पानी टंकी को भी इसी हफ्ते दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य अभियंता ने बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां कह...