वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। मकर संक्रांति पर गुरुवार को संकट मोचन स्थित पकड़ियाबीर बाबा मंदिर में शृंगार और भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा से पूर्व आयोजन समिति के डॉ. सुरेश त्रिपाठी एवं मनोज श्रीवास्तव ने विधि-विधान से बाबा का पूजन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, उद्यमी अजीत जैन एवं अनमोल जैन एवं अनिल कुमार ने साधु संन्यासियों को प्रसाद परोस कर भंडारा का शुभारंभ किया। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...