पीलीभीत, जुलाई 15 -- श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के मुहल्ला तखान के पकड़ियानाथ महादेव मंदिर की समिति ने भंडारे का आयोजन किया। यह भंडारा मुहल्ले के नागरिकों के सहयोग से आयोजित किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, हलवा, रायता, तहरी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस मौके पर अक्षत गंगवार, आयुष सक्सेना, आकर्ष मिश्रा, अथर्व सक्सेना, उत्कर्ष मिश्रा, हर्षित गंगवार, संतोष भारती, प्रांजल सक्सेना, दक्ष सरीन, अभय , काव्यांश सक्सेना, राज मिश्रा, मंथन सक्सेना, यश सक्सेना, गुरप्रीत, सुशांत छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.