गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के तहत नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार तक 208 कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी की जा चुकी है। इसी क्रम में शनिवार को आर्य नगर उत्तरी इलाके में कुत्तों को पकड़ने गई टीम के एक सदस्य को कुत्ते ने काट लिया। टीम के प्रभारी अखिलेश ने बताया कि घटना के बाद घायल सदस्य को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। नगर निगम की यह टीम रोजाना 22 से 25 कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.