मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। पकड़उआ शादी के लिए युवक के अपहरण की एफआईआर ब्रह्मपुरा थाने में दर्ज कराई गई है। ब्रह्मपुरा नेदा मस्जिद के समीप की निवासी सलमा खातून ने अपने पुत्र मो. आमिर के अपहरण का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके बेटा को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...