बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव की घटना एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव के पास छह मुंहवा पुल पईन में डूबे बालक का शव आठ घंटे बाद निकाला गया। वह मंगलवार की दोपहर पईन में डूब गया था। देर रात कुंदन जमादार के आठ वर्षीय पुत्र मोहन जमादार का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। काफी देर होने पर गांव के लोग उसे खोजने लगे। खोजबीन में रात हो गयी। करीब 10 बजे रात को छह मुंहवा पुल के पास उसका कपड़ा मिला। इसके बाद पईन से उसका शव निकाला गया। बालक का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि स्नान करने के दौरान वह पानी में डूब बया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया ...